{"_id":"666f768b3b7d6deaea0de0f4","slug":"festival-in-baba-sidh-goriya-samba-news-c-270-1-rmg1001-100261-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा सिद्ध गोरिया मठ पर मेला, श्रद्धालुओं ने माथा टेककर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा सिद्ध गोरिया मठ पर मेला, श्रद्धालुओं ने माथा टेककर लिया आशीर्वाद
Mon, 17 Jun 2024 05:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के मठ पर लगाई हाजिरी, जिला प्रशासन ने किए गए थे पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। सांबा जिले की रामगढ़ तहसील के गांव सिद्ध स्वांखा में रविवार से एक सप्ताह तक चलने वाला बाबा सिद्ध गोरिया नाथ जी का मेला शुरू हो गया। मेले के मद्देनजर बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन और मंदिर संस्था ने कड़े प्रबंध किए हैं।
मेले में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर तक लगभग एक लाख के करीब श्रद्धालुओं ने बाबा के सरोवर में डुबकी लगाई और बाबा जी की समाधि के दर्शन किए। वहीं जिले में कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियों के चलते लोगों ने अफवाहें फैलाई कि इस बार मेला नहीं सजेगा। मगर बाबा के भक्तों ने हजारों की संख्या में बाबा के भगतों ने मठ पर आकर माथा टेका और सरोवर में स्नान किया। मेले में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पर पीने के पानी की शिविरों का आयोजन किया था और लंगर का आयोजन भी किया था। बाबा सिद्ध गोरिया के मठ पर भाजपा और कांग्रेस के नेता भाजपा के एमपी जुगल किशोर शर्मा, डीडीसी चेयरमैन केशव दत, भाजपा के पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, डॉ. देविंद्र कुमार मनयाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला पूर्व मंत्री जयपाल कुंडल ने माथा टेका।
बाबा के मठ पर माथा टेकने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। परिवार संग मेला देखने आए लोगों ने झूलों का आनंद लिया। महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की।
सांबा पुलिस मेले को सफल बनाने के लिए तत्पर है। किसी भी तरह का शरारती तत्व मिलने पर सख्ती बरती जाएगी। सोमवार को केसरी दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य और बाहरी राज्यों से पहलवान पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सुरेंद्र चौधरी, एसपी