{"_id":"5888b5da4f1c1bde3bcf4c41","slug":"fears-of-infiltration-in-the-guise-of-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर आतंकी साया, खराब मौसम की आड़ में घुसपैठ की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर आतंकी साया, खराब मौसम की आड़ में घुसपैठ की आशंका
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : Demo Pic.
गणतंत्र दिवस पर कई स्थानों पर आतंकी साया मंडराया है। सूत्रों का कहना है कि खराब मौसम की आड़ में कुछ आतंकियों के एलओसी और बार्डर पार कर आने की आशंका है, जो हमला कर सकते हैं। आतंकियों के निशाने पर सैन्य कैंप, रेलवे ट्रैक और जवानों से भरे ट्रेन कोच मुख्य रूप से शामिल हैं।
आतंकियों की घुसपैठ को लेकर सेना और बीएसएफ ने एलओसी एवं बार्डर पर अलर्ट कर दिया है। सूत्रों की मानें तो कुछ आतंकी घने जंगल और खराब मौसम का लाभ उठाकर सीमा पार कर चुके हैं। जो ओवरग्राउंड वर्करों के पास पनाह ले चुके हैं। अभी एक दिन पहले ही सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में घुसपैठ करते एक आतंकी को ढेर कर दिया, जबकि दो आतंकी कश्मीर में मारे गए।
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि कुपवाड़ा, बारामुला, राजोरी-पुंछ की एलओसी से कुछ आतंकियों ने घुसपैठ की है। जो गणतंत्र दिवस के दिन हमला कर सकते हैं। ऐसे ही इनपुट जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के इंटरनेशनल बार्डर से भी हैं। हालांकि बीएसएफ ने बार्डर पूरी नजर गढ़ाई हुई है।
विज्ञापन
जवानों को हर हाल में सतर्क रहने के लिए कहा गया है, लेकिन खराब मौसम सुरक्षा के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है। उल्लेखनीय है एक महीना पहले सांबा में तीन आतंकी ढेर किए गए। आतंकियों के पास चेन आईआईडी भी मिली जो रेलवे ट्रैक उड़ाने में इस्तेमाल की जाती है। आतंकियों के पास कई ऐसी तकनीक है, जो बड़े हमले कर अधिक से अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।