फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fears of infiltration in chamba sector of jammu

सीमा पार से सात-आठ आतंकियों के घुसने की खबर

Sun, 24 Jan 2016 10:45 AM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
fears of infiltration in chamba sector of jammu

सीमा पार से छह से सात आतंकियों की घुसपैठ की आशंका के बाद पूरे अखनूर सेक्टर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। छंब सेक्टर से घुसपैठ होने की आशंका है।

विज्ञापन


सेना और पुलिस ने आईबी समेत पूरे इलाके को घेर लिया है। शनिवार देर शाम जम्मू से एसओजी की टीम भी अखनूर पहुंच गई। हालांकि, एसएसपी उत्तम चंद और सैन्य प्रवक्ता ने घुसपैठ से इनकार किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कश्मीर में पकड़े गए आतंकियों से घुसपैठ होने के इनपुट मिले हैं। ग्रामीणों द्वारा दो जगह संदिग्धों के देखे जाने के बाद ये इनपुट और पुख्ता हो गए। देर रात तक सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू से एसओजी की टीम देर शाम पहुंची

fears of infiltration in chamba sector of jammu

शनिवार दोपहर को रक्स मुट्ठी क्षेत्र में दो संदिग्धों को देखा गया था। बताया गया कि दोनों कंबल लपेटे हैं और उन्होंने बैग उठा रखे हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया।

सैन्य क्षेत्र, सैनिक पब्लिक स्कूल समेत अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। वहीं, कसबे से सटी पंचायत अंबरा में भी मवेशी चराते एक ग्रामीण ने धुंध के बीच दो लोगों को खेतों की ओर जाते देखा।

यहां भी दो घंटे तक सर्च आपरेशन चला, पर कोई नहीं मिला। चिनाब के दोनों पुलों पर अतिरिक्त नाके लगा दिए गए हैं। थाना प्रभारी पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि संदिग्धों की सूचना पर पूरे क्षेत्र में तलाशी ली गई, कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed