फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   FATHER OF AMIR TAKE DEGREE OF PHD AT JAMMU CENTRAL UNIVERSITY

बेटे की मौत के बाद पिता ने ली PHD की डिग्री, नजारा देख फफक कर रो पड़े सभी

Mon, 19 Mar 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 19 Mar 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
FATHER OF AMIR TAKE DEGREE OF PHD AT JAMMU CENTRAL UNIVERSITY
JAMMU CENTRAL UNIVERSITY - फोटो : AMAR UJALA

 ‘पीएचडी की डिग्री लेना आमिर का सपना था, लेकिन बदनसीबी कि यह दिन देखने को वह जिंदा नहीं...’। यह कहते हुए फफक पड़े देवरिया (गोरखपुर) के रहने वाले अब्दुल। अपने बेटे आमिर अली की पीएचडी की डिग्री लेने वह मंच पर चढ़े तो उनकी आंखों में आंसू थे। मंच से उतरने के बाद भी उनकी आंखें बहती रहीं। 

विज्ञापन


आमिर ने 2015 में टूरिज्म में पीएचडी की डिग्री पूरी की थी। लेकिन वह डिग्री अपने हाथ से नहीं ले सके। 10 माह पहले जम्मू में ही सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। उनकी शादी को महज एक माह ही हुआ था। अब्दुल अपनी बेटी और दूसरे बेटे के साथ आमिर की डिग्री हासिल करने जम्मू विश्वविद्यालय स्थित जोरावर सिंह आडिटोरियम पहुंचे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने याद किया कि किस कदर गरीबी में आमिर ने अपनी डिग्री पूरी की। हमेशा कहता था कि काम पर लगकर उन्हें मदद देगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अब्दुल की देवरिया में छोटी इलेक्ट्रिक की दुकान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दलाई लामा ने याद किया नालंदा को
दलाई लामा भारत के प्राचीन ज्ञान को सराहते नालंदा विश्वविद्यालय का जिक्र करना भी नहीं भूले। उन्होंने छात्रों को लाजिकल बनने को कहा। कहा कि वह कोई भी कार्य करने से पहले सवाल जरूर उठाएं। इसी से मस्तिष्क का विकास होगा और वह सही, गलत का फर्क जान सकेंगे। सही कार्य करेंगे, ईमानदारी, सच्चाई के रास्ते पर चलेंगे तो सदैव शांति रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed