फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   father dies after son's funeral

इकलौते बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाया पिता

Tue, 19 May 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 19 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
father dies after son's funeral

जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे स्थित धनवां क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में नौवीं कक्षा के छात्र की मौत के एक दिन बाद ही पिता भी चल बसा। अपने इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत का सदमा न सहन करते हुए दिल के रोग से पीडि़त पिता ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक अनुसार पुलिस में एसपीओ के पद पर तैनात मोहम्मद रशीद ने सोमवार को सुबह करीब आठ बजे दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


शनिवार को उसके इकलौते बेटे मोहम्मद आसिफ को उसकी अपनी ही भैंस ने उस समय घसीट कर मार डाला था जब वह भैंस को घास चराने के बाद वापस घर लेने जा रहा था। मौत की खबर सुनते ही पिता एसपीओ को दिल का दौरा पड़ा था और जिला अस्पताल में उपचार के बाद रविवार को बेटे की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए घर ले गए थे। बेटे को दफन करते समय भी पिता को कोई होश नहीं था और वह गहरे सदमे में था।
विज्ञापन


पुलिस से विधवा को एसपीओ में भर्ती की मांग
पहले बेटे व फिर पिता की मौत के बाद अब परिवार में कमाने के लिए कोई नहीं बचा है। मृतक के भाई ने बताया कि एसपीओ के वेतन से परिवार का गुजर-बसर करता था। तीन बेटियों का पालन-पोषण अब अकेली उनकी मां के बस की बात नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार व पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि वह उनकी सहायता करें और विधवा को पुलिस में एसपीओ भर्ती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसएसपी
राजोरी के एसएसपी डा. हसीब मुगल ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त परिवार की मदद की है। पुलिस ने मृतक एसपीओ के अंतिम संस्कार के लिए अनौपचारिक मदद की है। वहीं, एसएसपी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि पीडि़त परिवार का कोई सदस्य पुलिस में भर्ती होने योग्य हुआ तो उसे भर्ती करने के लिए पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed