फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq: PM had said that with the distance of Delhi, the distance of the heart will be erased, no effort is being made at the ground level

फारूक: पीएम ने कहा था दिल्ली की दूरी के साथ मिटायेंगे दिल की दूरी, जमीनी स्तर पर नहीं किया जा रहा कोई प्रयास

Sun, 25 Jul 2021 10:54 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 25 Jul 2021 10:54 PM IST
सार

अब्दुल्ला ने कहा, असहमति बर्दाश्त नहीं की जा रही, लोगों को हिरासत में लिया जा रहा।

विज्ञापन
Farooq: PM had said that with the distance of Delhi, the distance of the heart will be erased, no effort is being made at the ground level
फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/dr.farooqabdullah

विस्तार

नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली में हुई बैठक के एक माह बाद भी जमीनी स्तर पर कोई नतीजा नहीं निकला। अब्दुल्ला ने दिल्ली में 24 जून को हुई बैठक में प्रधानमंत्री की ओर से की गई टिप्पणी के संदर्भ में यह बात कही कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों का दिल जीतना चाहते हैं और दिल्ली की दूरी के साथ दिल की दूरी मिटाना चाहते हैं। एक समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में अब्दुल्ला ने कहा कि यह एक स्वागत योग्य बयान था, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। असमहति बर्दाश्त नहीं की जाती, लोगों को बंद रखा जाता है।

विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू -कश्मीर को पूर्ण, निर्विवाद राज्य का दर्जा उसकी विधानसभा के चुनाव से पहले बहाल किया जाना चाहिए। जब पूछने पर कि अगर चुनाव से पहले राज्य का दर्जा नहीं दिया जाता है तो उनकी पार्टी चुनावों में भाग लेगी, नेकां अध्यक्ष ने कहा, जब बिगुल फूंका जाएगा हम तब इसका फैसला करेंगे। नेकां और पीडीपी सहित मुख्यधारा की छह राजनीतिक दलों के समूह, गुपकर गठबंधन (पीएजीडी) के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर पूर्व सीएम ने कहा कि गठबंधन बरकरार है और हम सभी साथ हैं।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- कारगिल युद्ध: द्रास में सुनाई गई कारगिल युद्ध की शौर्यगाथा, वीर नारियों और वीर माताओं की मौजूदगी में सुनाएं वीरों के किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-पाक जितनी जल्दी हकीकत समझेंगे बेहतर होगा
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लामद और देवसर में दो अलग-अलग बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सांसद फारूक अब्दुल्ला ने भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता प्रक्रिया को निरंतर और परिणामोन्मुखी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि दोनों देशों को यह महसूस करना चाहिए कि वे एक दूसरे के खिलाफ युद्ध नहीं जीत सकते। दोनों पड़ोसी देश जितनी जल्दी जमीनी हकीकत को समझ लें उतना ही अच्छा है। यह जम्मू-कश्मीर और पूरे क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता की जल्द वापसी के लिए बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed