लंदन में फारूक का किडनी ट्रांसप्लांट सफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा है। फारूक की नई किडनी ने ठीक ढंग से काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके इस बारे में बताया।
उमर ने ट्वीट करके बताया कि, मॉम और डेड की सर्जरी सफल रही है। नई किडनी ने ठीक से काम करना शुरू कर दिया है। मेरी और मेरे परिवार की तरफ से आप सभी की दुआओं के लिए तहे दिल से शुक्रिया।
Dad &
mum's surgery was a success & the new kidney has
started functioning. My family joins me in thanking all of U for yr
support & prayers
— Omar Abdullah
(@abdullah_omar)
href="https://twitter.com/abdullah_omar/status/544375244480200705">December
15, 2014
लंदन में रहने वाली फारूक की बेटी हिना ने भी इस बात की तस्दीक की है कि उनके पिता की सर्जरी पूरी तरफ से सफल रही है।
My mother donated a kidney to my Dad today. Both surgeries were successful but it's still early days. Please keep them in your thoughts.
— Hinna (@hinnac) December 14, 2014
चार महीनों से लंदन में हैं फारूक
बता दें कि फारूक लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। बीते चार महीनों से फारूक लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं। फारूक को उनकी पत्नी मोली ने ही किडनी डोनेट की है।
कल रविवार को फारूक और उनकी पत्नी की सर्जरी की गई। कल ही रियासत में उमर की विधानसभा सीट सोनावर में मतदान भी था।
मतदान के बाद उमर ने ट्वीट करके अपनी भावनाएं जनता के साथ साझा की थीं। उमर का कहना था कि वह लंदन नहीं जा सकते यह उनकी मजबूरी है।
7 months ago when dad came out after voting for himself he quipped that he'd done a selfie, I guess now I've done a selfie as well.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 14, 2014
My thoughts are with my parents as they both prepare for surgery today. I wish I could be there with them but that wasn't to be.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 14, 2014