फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   FAROOQ ABDULLAH SPEAKS ON PoK in jammu

जिन्हें मिर्ची लगी वह बंदूक से पीओके वापस लेकर दिखाएं: फारूक अब्दुला

Sat, 18 Nov 2017 10:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 18 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
FAROOQ ABDULLAH SPEAKS ON PoK in jammu
नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : BASIT ZARGAR

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला पीओके पर दिए बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें मिर्ची लगी है वह बंदूक से पीओके वापस लेकर उन्हें गलत साबित करें। शनिवार को शहर में पहुंचे अब्दुल्ला ने कहा कि 70 साल में चार युद्ध हुए।

विज्ञापन

इसमें हजारों जवानों की शहादत दी। बावजूद पाक अधिकृत कश्मीर को हासिल नहीं किया जा सका। कारगिल युद्ध के दौरान भाजपा की सरकार केंद्र में थी, लेकिन सीमा को लांघने की हिम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

1965 के युद्ध में भारतीय सेना हाजी पीर तक पहुंच गई थी, लेकिन रूस में भारत-पाकिस्तान में समझौते के बाद जीती हुई जमीन को नेशनल कांफ्रेंस ने पाकिस्तान को नहीं लौटाया। उन्होंने कहा नेशनल कांफ्रेंस ने कभी आजादी नहीं मांगी, न ही उन्होंने कभी पाक में शामिल होने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय संविधान में अनुच्छेद 370 उन्हें यह हक देता है कि यहां रहने वाले लोग ही जम्मू कश्मीर की जमीन के मालिक हैं। हमने मजबूत हिंदोस्तान के लिए वोट दिया है। हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वालों ने अलग पाक बना दिया और अब कितने टुकड़े करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed