फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah says Muslims are not responsible for Pakistan's activity

पाकिस्तान की करतूत के लिए मुसलमान जिम्मेदार नहीं: फारूक अब्दुल्ला 

Mon, 18 Feb 2019 01:08 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Feb 2019 01:08 AM IST
सार

  • पुलवामा जैसे हमले कश्मीर समस्या का हल निकलने तक जारी रहेंगे
  • कश्मीरियों का न तो हमले में रोल और न ही वह आतंकवाद के साथ

विज्ञापन
Farooq Abdullah says Muslims are not responsible for Pakistan's activity
Farooq Abdullah - फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में नेकां अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पुलवामा हमले की ओर इशारा करते हुए कहा कि पाकिस्तान की करतूत के लिए कश्मीर के मुसलमान जिम्मेदार नहीं हैं। वे भी आतंकी हमलों का मुकाबला कर रहे हैं। आज देशभर में कश्मीर के बच्चों को जिस तरह से परेशान किया जा रहा है, वह गलत है। उनके घरों में लौटने पर इसके नतीजे खराब होंगे। देश को मजबूत बनाने के लिए सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। पुलवामा जैसे हमले तब तक नहीं रुकेंगे जब तक कि कश्मीर समस्या का राजनीतिक हल नहीं निकलता है। 
विज्ञापन


फारूक ने देशभर में कश्मीरी छात्रों तथा कारोबारियों पर हो रहे हमले पर कहा कि हमले में सामान्य जनता की किसी प्रकार की भूमिका नहीं है। कर्फ्यू लगने के बाद भठिंडी इलाके के एक मस्जिद में ठहरे कश्मीरी लोगों से बात करते हुए कहा कि इस प्रकार के हमले जारी रहेंगे और इसमें तब तक कमी नहीं आएगी जब तक कि कश्मीर समस्या का समाधान नहीं कर लिया जाता है। कृपया कर हमें मारे नहीं। हमारा हमले में ना तो कोई रोल है और ना ही आतंकवाद के साथ हैं। 
विज्ञापन


हम शांति के साथ रहना चाहते हैं। पढ़ाई करना चाहते हैं और दो वक्त की रोटी जुटाना चाहते हैं। आप लोगों ने कुछ बी गलत नहीं  किया है लेकिन इल्जाम लगता है। हमें शांति बनाकर रखनी है और माहौल को सामान्य बनाने में भूमिका निभानी है। नाम लिए बगैर कहा कि कुछ शक्ति लोगों के बीच खाई पैदा करना चाहती है, लेकिन हम शांति बनाए रखकर उनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। फारूक ने गृह मंत्री की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का हवाला भी दिया। कहा कि उन्होंने बैठक में कहा था कि यह हमलोगों की नहीं बल्कि आपकी गलती है क्योंकि आपने यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए मुसलमान जिम्मेदार नहीं

एक चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए मुसलमान जिम्मेदार नहीं है, यह पाक की साजिश थी। अलगाववादियों से सुरक्षा वापस लेने पर कहा कि वार्ताकारों ने भी उनसे वार्ता की। जब वे विदेश जाते हैं तो उनके पासपोर्ट पर इंडियन लिखा होता है, वे भी भारतीय हैं। ऐसा कर किसी समस्या का अगर हल निकलता है तो यह सरकार से पूछना चाहिए। कश्मीर और दूसरे ज्वलंत मसलों पर सभी नेताओं से बात करनी चाहिए। आज हमारा घर जल रहा है। पाकिस्तान यही चाहता है कि यहां हिंदू और मुसलमान में झगड़ा होता रहे। इसलिए हमें पहले अपने घर को बचाना चाहिए और फिर बाद में दूसरों को देखना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच साल के नेतृत्व के नतीजे उन्हें आगामी चुनावों में मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed