{"_id":"65ed4e3ef0dbe58afd04013a","slug":"farooq-abdullah-said-on-omar-mehbooba-feud-why-does-pdp-have-any-objection-to-winning-all-three-seats-by-nc-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: उमर-महबूबा में रार पर बोले फारूक- तीनों सीटें जीतने से PDP को क्यों एतराज, इससे इंडिया गठबंधन को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: उमर-महबूबा में रार पर बोले फारूक- तीनों सीटें जीतने से PDP को क्यों एतराज, इससे इंडिया गठबंधन को होगा लाभ
Sun, 10 Mar 2024 11:38 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:38 AM IST
सार
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नेकां की तरह पीडीपी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। अगर इन तीनों सीटों से नेकां के उम्मीदवार जीतेंगे हैं तो इसका इंडिया गठबंधन को ही फायदा होगा।
विज्ञापन
Farooq Abdullah and Mehbooba Mufti
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस कश्मीर संभाग की तीनों लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसे लेकर हम अपने एजेंडे पर खड़े हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में नेकां के उम्मीदवारों ने इन तीनों सीटों पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
नेकां की तरह पीडीपी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। अगर इन तीनों सीटों से नेकां के उम्मीदवार जीतेंगे हैं तो इसका इंडिया गठबंधन को ही फायदा होगा। ऐसे में पीडीसी की अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती को इससे परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह बात नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारुख अब्दुल्ला ने शनिवार को जम्मू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन
पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) में फूट के सवाल पर डाॅ. फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि यह मायने नहीं रखता है। विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। इनमें देखा जाएगा कि क्या करना है। मुझे लगाता है लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगे। फारूक ने कहा, पीएजीडी के संबंध में महबूबा मुफ्ती से पूछा जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तक देखा जाएगा कि नेकां पीडीपी के साथ होगी या नहीं। नेकां प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। वह देश के हर धर्म के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। कहा कि इंडिया गठबंधन हमेशा बढ़ता रहेगा। यह भारत का भविष्य है, जो लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष भारत में विश्वास रखता है। भारत सभी के लिए है, यह पाकिस्तान नहीं है। कश्मीर भारत का हिस्सा है और हमें इससे कोई परेशानी नहीं है। पाकिस्तान शांति के साथ रहना चाहता है तो यह उसे तय करना होगा।