फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah said not in support of Pakistan victory was celebrated to tease BJP

अब्दुल्ला बोले: पाकिस्तान के समर्थन में नहीं, भाजपा को चिढ़ाने के लिए हुए जश्न, कभी भी फट सकता है ज्वालामुखी

Wed, 27 Oct 2021 12:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 27 Oct 2021 12:28 AM IST
सार

नेकां अध्यक्ष ने कहा कि जो सरकार जनता पर अत्याचार करती है, उसे जाना ही पड़ता है। उन्होंने रामायण और कुरान से उदाहरण देते हुए कहा कि वो वक्त कब आएगा वे कह नहीं सकते, लेकिन लोग संयम रखें। अत्याचार पर ईश्वरीय न्याय जरूर होगा।

विज्ञापन
Farooq Abdullah said not in support of Pakistan victory was celebrated to tease BJP
नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और (नेकां)नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि टी-20 विश्वकप के मैच में पाकिस्तान की जीत पर जो जश्न मनाए गए, वो पाकिस्तान के समर्थन में नहीं बल्कि भाजपा को चिढ़ाने के लिए थे। यह लोगों की आवाज दबाकर अनुच्छेद-370 हटाने का नतीजा है। यह ज्वालामुखी फटने जैसे हालात हैं, जो आने वाले दिनों में किस रूप और व्यापकता के साथ फटेगा, कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन


एलओसी से सटे पुंछ जिले के दौरे पर डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सुरनकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवा लड़कों और लड़कियों ने भाजपा को साफ संदेश दे दिया है कि आपको जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 लौटाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री दावा कर रहे हैं कि अनुच्छेद-370 हटाने पर एक गोली भी नहीं चली। वह पूछना चाहते हैं कि जब हर घर के बाहर आप सैनिक खड़े कर देंगे तो ऐसा कैसे मुमकिन था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन भाटादूड़ियां: मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद, आतंकियों तक कैसे पहुंच रही हैं ये चीजें    
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान जंग की तैयारी पर अपने बजट का बड़ा हिस्सा खर्च करते हैं। जम्मू-कश्मीर के लोग इसमें सैंडविच बन रहे हैं। ऐसे हालात में गरीब लोग पिस रहे हैं। दोनों मुल्कों की दुश्मनी ही हिंदू और मुसलमान में दरारें पैदा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed