फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah said distance is being created between Kashmiri Pandits and Muslims, this will benefit particular parties

फारूक अब्दुल्ला बोले: कश्मीरी पंडितों और मुसलमानों के बीच दूरी पैदा की जा रही, इससे खास दलों को होगा फायदा  

Sat, 11 Dec 2021 03:01 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 03:01 PM IST
सार

जम्मू में नेशनल कांफ्रेंस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नेकां के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। मौके पर घाटी में कश्मीरी प्रवासी पंडितों की वापसी, पुनर्वास और उनके राजनीतिक सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Farooq Abdullah said distance is being created between Kashmiri Pandits and Muslims, this will benefit particular parties
जम्मू में बैठक के दौरान फारूक अब्दुल्ला। - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में लोगों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया कई वादे किए गए लेकिन एक भी पूरा नहीं किया गया। कश्मीरी पंडितों और कश्मीरी मुसलमानों के बीच दूरी पैदा करवाई जा रही हैं। जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच फैली नफरत से दूसरे दलों को फायदा होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कश्मीर में जब पुलिस कर्मी सुरक्षित नहीं हो आम आदमी के हाल क्या होंगे। हिंसा में लोगों की मौत से सभी दुखी हैं। परिसीमन आयोग के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसके बारे में कोई पत्र भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए धर्म का प्रयोग ठीक नहीं। जब भी चुनाव करीब आते हैं तो कुछ दलों को धर्म खतरे में लगने लगता है और चुनाव जीतने के लिए जानबूझकर धर्म का कार्ड खेलते हैं।
विज्ञापन


फारूक शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग ले रहे थे। नेशनल कांफ्रेंस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक में शनिवार को तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें घाटी में कश्मीरी प्रवासी पंडितों की वापसी और पुनर्वास और उनके राजनीतिक सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में सम्मेलन की शुरुआत की गई। सम्मेलन के दौरान तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत अन्य के निधन पर दुख जताया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह सेना के साथ खड़े हैं। 

 

इससे पहले पूर्व सीएम फारूक ने वीरवार को कहा कि भगवान राम और अल्लाह कभी खतरे में नहीं हो सकते। केवल राजनीतिज्ञ स्वार्थ के लिए उनके नाम का गलत प्रयोग करते हैं। धर्म लोगों को विभाजित करने के लिए नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है। धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाले दलों का पर्दाफाश होना चाहिए।


 

नेकां प्रमुख ने आरोप लगाया कि कई हिस्सों में आज भी अनुसूचित जाति वर्ग से भेदभाव होता है और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। आरक्षण के बेहतर परिणाम सामने आए हैं और एससी वर्ग से अच्छे डॉक्टर व इंजीनियर निकले हैं। सभी क्षेत्रों में अच्छे कारनामे करके दिखाए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed