{"_id":"6792f1c7986802140f0ef747","slug":"farooq-abdullah-reached-katra-sang-tune-mukhe-bulaya-sherawalie-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : कटड़ा पहुंचे फारूक अब्दुला, गाया- तूने मुझे बुलाया शेरावालिए; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : कटड़ा पहुंचे फारूक अब्दुला, गाया- तूने मुझे बुलाया शेरावालिए; वीडियो वायरल
Fri, 24 Jan 2025 07:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:20 AM IST
सार
वीडियो कटड़ा का था, जहां माता के भजन गूंज रहे थे। इसका आयोजन गुरु योगानंद महाराज की तरफ से किया गया। खास बात थी कि माता के भजन गा रहे गायक संग सुर से सुर मिला रहे थे नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार की शाम एक वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो कटड़ा का था, जहां माता के भजन गूंज रहे थे। इसका आयोजन गुरु योगानंद महाराज की तरफ से किया गया। खास बात थी कि माता के भजन गा रहे गायक संग सुर से सुर मिला रहे थे नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला।
विज्ञापन
#WATCH | Katra | National Conference leader Farooq Abdullah was seen singing the bhajan 'Tune Mujhe Bulaya Sherawaliye' in Katra (23.01) pic.twitter.com/LaRwlHH2rR
— ANI (@ANI) January 24, 2025
विज्ञापन
कटड़ा स्थित योग आश्रम में भजन कीर्तन का कार्यक्रम था। भजन गायक ने गाना शुरू किया और माइक डॉ. फारूक की ओर ले गए। माइक हाथ में लेकर नेकां अध्यक्ष ने गाया तुने मुझे बुलाया शेरावालिए....इन पंक्तियों को दोहराने के साथ ही वे आगे गाते रहे..कौन है राजा-कौन भिखारी...मैं आया मैं आया शेरा वालिए।
विज्ञापन
इस मौके पर गायकों के साथ ही स्वामी योगानंद ने अपनी मधुर वाणी में भजन आदि प्रस्तुत किए। योगाश्रम के गुरु स्वामी योगानंद ने बताया कि पवित्र माघ मास तथा प्रयागराज में जारी महाकुंभ के उपलक्ष्य में भक्ति कीर्तन सत्संग का कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम के समाप्ति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।