फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah National Conference leader in Jammu said I want Congress to be strong

सियासी घमासान के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बोले- चाहता हूं कांग्रेस मजबूत हो

Sun, 28 Feb 2021 06:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah National Conference leader in Jammu said I want Congress to be strong
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI

नेशनल कांफ्रेंस नेकां के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देश में विभाजनकारी ताकतों से लड़ने के लिए वह चाहते हैं कि कांग्रेस एकजुट और मजबूत रहे। कांग्रेस के जी-23 नेताओं के सम्मेलन पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह सभी नेता कांग्रेस पार्टी से बाहर नहीं हैं।

विज्ञापन


कश्मीरी पंडितों के एक समारोह के दौरान पत्रकारों से कहा कि मैं कांग्रेस को मजबूत देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि कांग्रेस एक होकर देश में विभाजनकारी ताकतों से लड़े। कांग्रेस द्वारा देश की समस्याओं को सुलझाने का लोग इंतजार कर रहे हैं। यह इस राष्ट्र का अंग है और डेढ़ सौ साल पुरानी पार्टी है। 
विज्ञापन


शनिवार को जम्मू में कांग्रेस नेताओं के इकट्ठा होने के सवाल पर कहा कि आजाद कांग्रेस का हिस्सा हैं और वह सभी हैं जो आए थे। वे पार्टी से बाहर नहीं हैं। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। राहुल गांधी के देश में लोकतंत्र मर चुकने संबंधी बयान पर कहा कि वह राहुल या अन्य नेता, आजाद आदि क्या कर रहे हैं इस पर प्रतिक्रिया क्यों दूं। मुझे उनसे क्या लेना देना। मेरी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस पर निर्णय कांग्रेस को करना है। समस्या उनके घर में है और उन्हें इसे सही करना होगा। एक ढाबे के मालिक के बेटे आकाश मेहरा की हत्या पर कहा कि यह दुखद है। जब तक आतंकवाद के मूल कारण पर चोट नहीं की जाएगी तब तक आतंकवादी लोगों को अपना निशाना बनाते रहेंगे।  

यह भी पढ़ें- गुलाम नबी आजाद ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- अपने मूल स्वभाव को छिपाते नहीं हैं मोदी    


फारूक अब्दुल्ला का ये बयान तब आया है जब कांग्रेस में खुलेआम बगावत देखने को मिल रही है। शनिवार को जम्मू में हुए कार्यक्रम में कपिल सिब्बल ने कहा था कि सच ये है कि हम कांग्रेस पार्टी को कमजोर होते देख रहे हैं। यही वजह है कि आज हम यहां इकट्ठा हुए हैं। हमारा उद्देश्य एक साथ होकर पार्टी को मजबूत करना है। गुलाम नबी आजाद के अनुभव और भूमिका पर सिब्बल ने कहा कि उन्हें उस इंजीनियर के रूप में जाना जाता है जोकि विमान उड़ाने के साथ ही खराबी का पता लगाने और उसकी मरम्मत करने में साथ देता है। 

सिब्बल ने कहा कि आजाद ऐसे नेता हैं जो हर राज्य के हर जिले में कांग्रेस की जमीनी हकीकत जानते हैं। आजाद को दोबारा राज्यसभा न भेजे जाने के फैसले पर भी सवाल उठाया। कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस उनके अनुभव का उपयोग क्यों नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed