गुलाम नबी आजाद ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- अपने मूल स्वभाव को छिपाते नहीं हैं मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू में एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वभाव पर कई बातें कही। आजाद ने कहा कि मुझे कई नेताओं की बहुत सारी बातें पसंद हैं। मैं गांव से ताल्लुक रखता हूं। इसका मुझे गर्व है।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं जरूर हैं लेकिन मैं इस बात की सराहना करता हूं कि वह अपने सच्चे स्वाभाव को छिपाते नहीं हैं। आजाद ने कहा कि बचपन में चाय बेचने की घटना का जिक्र करना प्रधानमंत्री के सच्चे स्वभाव को दर्शाता है। आजाद ने कहा कि आदमी को अपनी जड़ों से जुड़े होने का फक्र होना चाहिए। मैंने कई देशों की यात्रा की, पर जब मैं अपने गांव में लोगों के साथ बैठता हूं तो उसका अलग ही मजा होता है।
यह भी पढ़ें- खुल गया श्रीनगर-लेह हाईवे, विषम परिस्थितियों में बीआरओ ने रचा ये कीर्तिमान, देखिए तस्वीरें
#WATCH I like lot of things about many leaders. I'm from village & feel proud... Even our PM hails from village & used to sell tea. We're political rivals but I appreciate that he doesn't hide his true self. Those who do, are living in bubble: Congress' Ghulam Nabi Azad in Jammu pic.twitter.com/8KKIYOwzZB
— ANI (@ANI) February 28, 2021
यह भी पढ़ें- राज्य के लिए जम्मू-कश्मीर में होगा किसानों जैसा आंदोलन? युवाओं से अपील में महबूबा ने दिए संकेत