फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah hits out at Centre, governor admin over administrative hq in Leh

जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला बोले, कारगिल को हक न देना दिल्ली की विभाजनकारी राजनीति

Wed, 13 Feb 2019 10:44 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला. जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला. जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 13 Feb 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah hits out at Centre, governor admin over administrative hq in Leh
फारुख अब्दुल्ला - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में नेकां प्रधान व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नवनिर्वाचित लद्दाख डिवीजन में कारगिल को उसका हक न देना केंद्र और राज्यपाल प्रशासन की विभाजनकारी राजनीति की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों में रोटेशन स्तर पर डिवीजन हेडक्वार्टर और संबंधित विभाग शिफ्ट किए जाएं। 
विज्ञापन


नवा ए सुबह हेडक्वार्टर से जारी बयान में डॉ. फारूक ने कहा कि कारगिल के लोगों को विभाजन की राजनीति का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सरकार ने एक ही जिले के लिए एसआरओ लाकर कारगिल की अनदेखी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यपाल प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। 
विज्ञापन


अपने स्वार्थ के लिए समुदाय में दरार डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि कारगिल के लोगों के प्रशासनिक सेवाओं के लिए लंबित मांग रही है। सरकार की ओर से सचिव स्तर की गठित की गई कमेटी में कारगिल के लोगों की मांगों पर किस तरह से विचार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए विभिन्न शिष्टमंडलों ने रोटेशन स्तर पर हेडक्वार्टर को दोनों जिलों में शिफ्ट करने की मांग की है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस महत्वपूर्ण मांग को नजरअंदाज किया गया है। यह राजनीति से प्रेरित है। पार्टी के उपप्रधान उमर अब्दुल्ला ने भी लेह और कारगिल में रोटेशन स्तर पर हेडक्वार्टर को शिफ्ट करने की मांग की वकालत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed