'हिंदुओं में डर पैदा करने की कोशिश': फारूक अब्दुल्ला का पीएम मोदी पर हमला, आतंकवाद पर कही बड़ी बात
नेशनल कान्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में एक भाषण के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी हिंदुओं में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। क्या हम इतने दबे-कुचले हैं कि हम अपनी मां-बहनों से मंगलसूत्र छीन लेंगे?
विस्तार
Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान नेशनल कान्फ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी हिंदुओं में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि जब वे 2014 में आए थे, तब वे रसोई गैस की कीमत का मुद्दा उठाते थे। उस समय इसकी कीमत 400 रुपये थी।
लेकिन आज महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा गायब है। दस साल बीत गए और अब आप देखिए कि गैस सिलेंडर की कीमत क्या है। यह अब 1100 रुपये है। डीजल के दाम बढ़ गए हैं। खाना पकाने के तेल के दाम बढ़ गए हैं, सब्जियां, मटन आदि सब महंगा हो गया है।
#WATCH श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख़ अब्दुल्ला ने कहा, "... क्यों असुरक्षित हैं? कोई भी आपको पकड़ सकता है, दाढ़ी काट रहे हैं, डंडे मार रहे हैं। मैं भी मुसलमान हूं, कब इन्हें पता चलेगा कि हम हिंदुस्तानी मुसलमान हैं। कब इन्हें पता चलेगा कि नफरत इन्होंने भरी है। जब… pic.twitter.com/tBMUf7Rht6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2024
आतंकवाद पर कही बड़ी बात
आगे कहा कि उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाए जो बिजली न होने पर भी चलते हैं। हिंदुओं में डर पैदा करने के लिए वे उन्हें कह रहे हैं कि आपके मंगलसूत्र छीन लिए जाएंगे और मुसलमानों को पैसे देने के लिए बेच दिए जाएंगे। क्या हम इतने दबे-कुचले हैं कि हम अपनी मां-बहनों से मंगलसूत्र छीन लेंगे? फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि मैं अपने खून से लिखकर देता हूं कि जब तक पाकिस्तान से बातचीत नहीं होगी, आतंकवाद खत्म नहीं हो सकता।