फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah and Mehbooba Mufti Statement on all party meeting to be held in Delhi

जम्मू-कश्मीर: गुपकार गठबंधन की बैठक, महबूबा ने कहा पाकिस्तान से हो बात समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Tue, 22 Jun 2021 04:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 04:59 PM IST
सार

दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक के चलते प्रदेश में सियासी पारा हाई है। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बैठक हुई। जिसमें यह बात सामने आई कि जिन नेताओं को केंद्र से न्योता मिला है, वो बैठक में शामिल होंगे। इसी बीच महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान से बात करने की वकालत की। पढ़ें प्रदेश की ऐसी प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
Farooq Abdullah and Mehbooba Mufti Statement on all party meeting to be held in Delhi
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सर्वदलीय बैठक से पहले मंगलवार को गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें सर्वदलीय बैठक को लेकर रणनीति तैयार की गई। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अपने आवास पर पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) की बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी समेत वह सभी दल शामिल होंगे, जिन्हें न्योता मिला है। हमें कोई एजेंडा नहीं दिया गया है, इसलिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने हम अपना पक्ष रखेंगे। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर पाकिस्तान से बात करने का राग अलापा है। गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मामले पर पाकिस्तान से बात होनी चाहिए। प्रदेश में अगर शांति लानी है तो उसके लिए पाकिस्तान से बातचीत होनी चाहिए। शांति बहाली के लिए संवाद ही एक रास्ता है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की सियासत में इन दिनों बैठकों का दौर चल रहा है। एक ओर गुपकार गठबंधन के दल सर्वदलीय बैठक में शामिल होने से पहले मंथन कर रहे हैं, वहीं भाजपा भी बैठक को लेकर पार्टी नेताओं से मंत्रणा कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने मंगलवार को बैठक की। जिसमें कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक क्षेत्र की समस्याओं को सर्वदलीय बैठक में उठाएंगे। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के डाउनटाउन में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है। हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है। हालांकि इस हमले में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि डाउनटाउन के खानयार इलाके में सुरक्षाबलों की टीम तैनात थी। जिसको निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) के जम्मू के नेता बुधवार को पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के साथ बैठक में जम्मू के हितों से जुड़े मुद्दे को उठाएंगे। उन्हें बताया जाएगा कि दिल्ली या कश्मीर का रास्ता जम्मू से होकर ही जाता है। इस वजह से जम्मू के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed