{"_id":"60d1a0fb04b8d674c07552c5","slug":"terrorist-attack-terrorists-hurled-grenade-at-joint-team-of-security-forces-in-downtown","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमला: डाउनटाउन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, हमलावरों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमला: डाउनटाउन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, हमलावरों की तलाश जारी
Tue, 22 Jun 2021 02:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:06 PM IST
सार
डाउनटाउन में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है।
विज्ञापन
डाउनटाउन में तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कश्मीर के डाउनटाउन में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है। हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है। हालांकि इस हमले में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि डाउनटाउन के खानयार इलाके में सुरक्षाबलों की टीम तैनात थी। जिसको निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों की ओर से ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी के चलते आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। सुरक्षाबलों और स्थानीय नागिरकों को निशाना बनाकर आतंकी घाटी में अशांति फैलाना चाहते हैं।
विज्ञापन
ध्वस्त होता आतंकी नेटवर्क
सतर्कता और सटीक इनपुट के चलते आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को कामयाबी मिल रही है। सभी बलों के बीच बेहतर तालमेल भी इसकी अहम वजह है। इसी के चलते आतंकी संगठनों की कश्मीर में कमर टूट चुकी है। आतंकी संगठनों के कई बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं। आतंकियों की भर्ती में भारी कमी आई है। उधर, आतंकवादी हथियारों की कमी से भी जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महबूबा ने अलापा फिर वही राग: बोलीं- जम्मू-कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान से हो बात
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन गुंड ब्राठ: आतंकी कमांडर मुदासिर पंडित और असरार के खात्मे की कहानी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें