फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said that there should be talk with Pakistan on the issue of Jammu and Kashmir

महबूबा ने अलापा फिर वही राग: बोलीं- जम्मू-कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान से हो बात

Tue, 22 Jun 2021 01:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 01:02 PM IST
सार

पीडीपी मुखिया ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के मामले पर पाकिस्तान से बात करने की वकालत की है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said that there should be talk with Pakistan on the issue of Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर पाकिस्तान से बात करने का राग अलापा है। गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मामले पर पाकिस्तान से बात होनी चाहिए। प्रदेश में अगर शांति लानी है तो उसके लिए पाकिस्तान से बातचीत होनी चाहिए। शांति बहाली के लिए संवाद ही एक रास्ता है। यह पहली बार नहीं है जब महबूबा ने कश्मीर मामले पर पाकिस्तान का राग अलापा हो, वह कई बार पाकिस्तान से बात करने की वकालत कर चुकी हैं।

विज्ञापन


पीडीपी प्रमुख का ये बयान उस समय आया है जब केंद्र सरकार प्रदेश के नेताओं से बात करने जा रही है। ऐसे में महबूबा का बयान नया विवाद पैदा कर सकता है। क्योंकि प्रदेश के मुद्दे पर सरकार पाकिस्तान की दखलअंदाजी नहीं चाहती। उधर, महबूबा मुफ्ती के बयान पर जानकारों का कहना है कि बैठक से पहले उन्होंने ये सियासी शिगूफा छोड़ा है, जिसका सरकार पर कोई असर नहीं होने वाला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के आवास पर गुपकार गठबंधन के सदस्य दलों की बैठक थी। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर मंथन चल रहा था। बैठक के बाद पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमसे जो छीन लिया गया है, हम उसके बारे में बात करेंगे। महबूबा का इशारा अनुच्छेद-370 की तरफ था। इसके साथ वहीद पारा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाना चाहिए। वह कैदियों की रिहाई पर जोर देंगी। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान से बात करने की वकालत की।

 यह भी पढ़ें- ऑपरेशन गुंड ब्राठ: आतंकी कमांडर मुदासिर पंडित और असरार के खात्मे की कहानी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed