फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah adopt hindu religion: VHP

फारूक अब्दुल्ला भी ग्रहण करें हिंदू धर्म: विहिप

Mon, 02 Feb 2015 10:14 AM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah adopt hindu religion: VHP

विहिप के हिंदू सम्मेलन में संतों और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जमकर आग उगली।  विहिप मार्गदर्शक, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद ने तो यहां तक कहा कि फारूक अब्दुल्ला, ओवैसी, राबर्ट बाड्रा और सोनिया को भी यदि भारत में रहना है तो धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन जाना चाहिए।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की तरफ गलत निगाह रखने वालों को कड़ा सबक सिखाएं। यह भी कहा कि भारत के पड़ोसी देशों के पूर्वज भी हिंदू हैं, इसलिए सभी को हिंदू धर्म स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद की स्वर्ण जयंती के मौके पर आवास विकास स्थित केशव पुरम में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक राजेश पाण्डेय ने कहा कि  हिंदुओं का अब एक ही सिद्धांत लागू करना चाहिए कि हम दो हमारे चार।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी मुस्लिम और इसाई बंधुओं को अपने पूर्वजों का सम्मान करते हुए हिंदू धर्म स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ पिछले कुछ समय घिनौनी हरकत वाली घटनाएं बढ़ी हैं, इसके खिलाफ अभियान छेड़ा गया है।

बराक ओबामा से धर्म की शिक्षा लेने की जरूरत नहीं

Farooq Abdullah adopt hindu religion: VHP
स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि हमें अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से धर्म की शिक्षा लेने की जरूरत नहीं है। नरेंद्र मोदी हिंदू संगठनों के प्रस्ताव पर पीएम बने हैं। इसलिए उन्हें अमेरिका और पाकिस्तान जैसे देशों से घबराने की जरूरत नहीं है।

श्रीराम जन्म भूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि हमारा विश्वास धर्म परिवर्तन में नहीं है। लेकिन अपने को हिंदू कहने में सभी को गर्व महसूस करना चाहिए। कहा कि हमें अपने स्वाभिमान की रक्षा हर संभव करनी चाहिए।

विहिप केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गो रक्षा कानून देश में आज तक नहीं बनाया गया जबकि इसे लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आवाज उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed