फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farook abdullah speaks about youth empowerment

युवाओं को सशक्त बनाना अहम जिम्मेदारी- फारूक अब्दुल्ला

Sat, 15 Jul 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 15 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
farook abdullah speaks about youth empowerment
नेकां प्रधान एवं सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : file photo

नेकां प्रधान एवं सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि युवाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक तौर पर सशक्त बनाना पार्टी की अहम जिम्मेदारी है। पार्टी हमेशा युवा नेतृत्व पर विश्वास करती रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करे।

विज्ञापन


श्रीनगर के पार्टी हेड आफिस नावा-ए-सुबह कांप्लेक्स में शनिवार को पार्टी प्रांतीय कमेटी की बैठक में डा. फारूक ने युवाओं का समर्थन करते हुए जीएसटी और राज्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर पार्टी विधायकों और नेताओं से चर्चा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियासत की समस्याओं के निवारण के लिए युवा पीढ़ी आगे आए। वे सरकार और राजनीतिक में आकर काम करें। नेकां जन समस्याओं के निवारण के लिए सामाजिक स्तर पर सक्रिय रही है। राजनीति से अपने लोगों की समस्याओं और मुद्दों को हल किया जाए। इस मौके पर महासचिव अली मोहम्मद सागर, नासिर असलम वानी, अकबर लोन,  अली मोहम्मद डार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed