{"_id":"596a4ebb4f1c1bdc168b467e","slug":"farook-abdullah-speaks-about-youth-empowerment","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को सशक्त बनाना अहम जिम्मेदारी- फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को सशक्त बनाना अहम जिम्मेदारी- फारूक अब्दुल्ला
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
नेकां प्रधान एवं सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां प्रधान एवं सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि युवाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक तौर पर सशक्त बनाना पार्टी की अहम जिम्मेदारी है। पार्टी हमेशा युवा नेतृत्व पर विश्वास करती रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करे।
विज्ञापन
श्रीनगर के पार्टी हेड आफिस नावा-ए-सुबह कांप्लेक्स में शनिवार को पार्टी प्रांतीय कमेटी की बैठक में डा. फारूक ने युवाओं का समर्थन करते हुए जीएसटी और राज्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर पार्टी विधायकों और नेताओं से चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रियासत की समस्याओं के निवारण के लिए युवा पीढ़ी आगे आए। वे सरकार और राजनीतिक में आकर काम करें। नेकां जन समस्याओं के निवारण के लिए सामाजिक स्तर पर सक्रिय रही है। राजनीति से अपने लोगों की समस्याओं और मुद्दों को हल किया जाए। इस मौके पर महासचिव अली मोहम्मद सागर, नासिर असलम वानी, अकबर लोन, अली मोहम्मद डार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन