{"_id":"6684a13e9ce1c653be022494","slug":"farming-news-reasi-news-c-202-1-udh1007-112567-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किसान संपर्क अभियान 3.0 शुरू, किसानों को मिलेगी कृषि योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किसान संपर्क अभियान 3.0 शुरू, किसानों को मिलेगी कृषि योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-किसानों के बीच जागरूकता के लिए जिले की 236 पंचायतों में होंगे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर । कृषि उत्पादन और किसान कल्याण विभाग ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) के तहत किसान संपर्क अभियान 3.0 शुरू किया है। कार्यक्रम 1 जुलाई से 28 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके चलते यह कार्यक्रम एक दिवसीय पंचायत स्तरीय पर होगा।
किसानों के बीच जागरूकता के लिए जिला की 236 पंचायतों को कवर किया जाएगा। इन केएसए आयोजनों के दौरान कृषि और संबद्ध विभागों की विस्तार एजेंसी किसानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करेगी, जिसके माध्यम से किसान उद्यमी आय और रोजगार सृजन के लिए नए कृषि-उद्यमों व व्यावसायिक उद्यमों का विकल्प चुन सकते हैं। केएसए 3.0 के तहत प्रमुख जोर क्रेडिट और क्रेडिट से जुड़ी योजनाओं को बढ़ावा देना है। वित्त वर्ष के दौरान 2023-24 (एचएडीपी का पहला वर्ष) 4.42 करोड़ रुपये की राशि कृषि मशीनरी को बढ़ावा देने, सुरक्षात्मक खेती, उच्च मूल्य और विशिष्ट फसलों के क्षेत्र विस्तार जैसे हस्तक्षेपों के तहत किसान व युवा उद्यमियों, एसएचजी सहकारी समितियों एफपीओ महिला किसानों को वितरित की गई है।
फोटो सहित