फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farming, animal husbandry

खेती के साथ पशुपालन भी आमदनी का बेहतर साधन, इसे अपनाएं सभी किसान : निदेशक

विज्ञापन
farming, animal husbandry
-कृषि विज्ञान केंद्र आरएस पुरा में पशुधन मेला, प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी पशुपालक सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। खेती के साथ पशुपालन भी आमदनी का बेहतर साधन हैं। सभी किसान इसे अपनाकर घर की आमदन बढ़ा सकते हैं। यह बात दो दिवसीय पशुधन मेले के अंतिम दिन रविवार को मुख्य अतिथि कृषि विभाग के निर्देशक एएस रीन ने कही। उन्होंने मेले में कंपनियों की तरफ से पशुओं को दिए जाने वाले आहार एवं दवाइयां के लगाए स्टॉलों का निरीक्षण किया। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले पशुपालकों को सम्मानित भी किया।

कृषि विज्ञान केंद्र आरएस पुरा में जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर एसोसिएशन की ओर से पशुपालन विभाग जम्मू के सहयोग से मेला लगाया गया था। इसकी अध्यक्षता डेयरी फार्मर एसोसिएशन के प्रधान संदीप सिंह चिब और अजीत राम चौधरी ने की। कई किसान पशु लेकर आए और प्रदर्शनी लगाई। मेले में घोड़े, घोड़ियां, भैंस तथा अन्य पशु आकर्षण का केंद्र रहे। 57 किलो दूध देने पर जर्सी गाय व 60 किलो दूध वाली भैंस के मालिक को पहला इनाम दिया गया। अन्य प्रतियोगिताओं के पशुपालक किसानों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के पशुधन मेले आगे भी आयोजित होते रहने चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से किसानों में जागरूकता आती है। किसानों को खेतीबाड़ी के साथ-साथ पशुपालक दूध, मीट आदि की राज्य की जरूरतों को पूरा करने के साथ दूसरे राज्य में बेच लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधान संदीप सिंह चिब ने पशुपालक किसानों तथा सरकारी विभागों के अधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि सभी के सहयोग से मेला सफल रहा है। इस मौके पर अश्वनी जोजरा, चौधरी रघुवीर सिंह, केसर सिंह, रमेश चौधरी, बलविंदर सिंह, पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह सहित काफी संख्या में पशुपालक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed