{"_id":"6056614e8ebc3ec89c780e8c","slug":"farmers-will-get-direct-benefit-of-the-fair-rspura-news-jmu2317639161","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मेले में कृषकों को बीजों के बारे में दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मेले में कृषकों को बीजों के बारे में दी गई जानकारी
विज्ञापन
किसान मेले में लगे स्टाल से खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित किसान मेले का शनिवार को समापन हो गया। पांच दिवसीय मेले के अंतिम दिन बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने कई स्टालों से खेतीबाड़ी के लिए कई औजार खरीदे। इसके अलावा बीज, जैविक खाद्य प्रयोग करने की जानकारी भी ली।
शनिवार को कुलपति और मेला संरक्षक प्रो. जेपी शर्मा ने मेले के समापन के मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी किसानों, कृषि प्रधानों, एनजीओ, सरकारी विभागों, केवीके, अनुसंधान स्टेशनों को बधाई दी। उन्होंने किसान मेले में सक्रिय भागीदारी के लिए विश्वविद्यालय कर्मियों और निजी कंपनियों को योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेल में पहुंचकर किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिला।
मेले में लगभग सात हजार किसान पहुंचे और एक लाख लोगों ने इसे देखा। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसान मेला एक वर्ष में दो बार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मेगा इवेंट के सफलतापूर्वक आयोजन और संचालन के लिए विभिन्न आयोजकों और समिति सदस्यों को बधाई दी। बिश्नाह ब्लाक की पंचायत रेहाल के सरपंच तीर्थ राम, मोहन लाल मोनी, सतपाल, विजय कुमार, दीवान चंद ने कहा कि इस प्रकार के मेले ब्लाक स्तर पर लगाए जाने चाहिए।