{"_id":"94b437058ade3c7991eec7b51d189efb","slug":"farmers-demand-ranbir-canal-s-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मांगा रणबीर नहर का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मांगा रणबीर नहर का पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, मीरां साहिब
Updated Thu, 20 Nov 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के किसानों को रणबीर नहर से पानी नहीं मिल रहा है। वर्तमान में गेहूं की बुआई का समय है। खेतों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन नहर में पानी नहीं होने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
स्थानीय किसानों का कहना है कि जब खेतीबाड़ी के लिए नहरी पानी की जरूरत होती है, तब नहरों में पानी बंद कर दिया जाता है। किसान सरदारी लाल, सोमनाथ, अशोक चौधरी, रतन लाल ने विभागीय अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि गेहूं की बुआई के लिए नहर में समय पर पानी छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
यही नहीं, पानी के अभाव में सब्जियां भी खराब हो रही हैं। पारा गिरने क चलते रात को कोहरा पड़ता है। खेतों में नमी की कमी से सब्जियों को नुकसाकन हो रहा है। समय पर पानी नहीं मिला तो ये पूरी तरह खराब हो जाएंगी। किसानों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि रणबीर नहर में पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन