{"_id":"67feb56dbd2b3868a607d735","slug":"farmer-news-samba-news-c-289-1-sba1003-105877-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 20 उद्यमियों ने सफल उद्यमी बनने का लिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 20 उद्यमियों ने सफल उद्यमी बनने का लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
सांबा। क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डीसी राजेश शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। छोटे उद्योगों की उत्पादकता बढ़ाने और उसे गति देने के लिए आरएएमपी योजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का क्रियान्वयन जेकेईडीआई की ओर से किया जा रहा है। प्रशिक्षण में सांबा जिले के 20 उद्यमियों ने भाग लिया।
डीसी ने उद्यमियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण सांबा में एक मजबूत उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने व्यवसायों को प्रभावी ढंग से बढ़ाने के लिए कार्यक्रम के माध्यम से प्रदान किए गए ज्ञान और कौशल का पूरी तरह से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में वित्तीय नियोजन, बाजार विस्तार रणनीतियों, डिजिटल परिवर्तन और एमएसएमई के लिए विशेष रूप से तैयार कुशल परिचालन प्रथाओं सहित व्यवसाय प्रबंधन के आवश्यक पहलुओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो 15 एसबीए 01 : उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर में मौजूद अधिकारी व उद्यमी