फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farmer news

Jammu News: बारिश के खौफ से रात को कटाई करवाने को मजबूर किसान

विज्ञापन
farmer news
परगवाल। पिछले कुछ दिनों से मौसम की उठापटक से सीमांत किसान परेशान हैं। उनकी खून पसीने की कमाई खेतों में पड़ी है। किसान मौसम साफ होने की दुआ मांग रहे हैं। हालांकि वीरवार को मौसम साफ रहा लेकिन शाम होते ही आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाल लिया। उसे देखते हुए कुछ किसान कंबाइन मशीन लेकर खेतों में पहुंच गए और रात को ही कटाई शुरू करवा दी।
विज्ञापन

हालांकि नमी में कटाई करवाने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। उसके बावजूद किसानों में बारिश का खौफ इस कदर सवार है कि वे किसी तरह अपनी गेहूं की फसल को घर पहुंचाना चाहते हैं। किसान मदन लाल का कहना था कि उनके निचले खेतों में गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है। वह मौसम साफ होने और अच्छी तरह सुख जाने के बाद ही कटाई करवाना चाहते थे लेकिन मौसम खराब होते देख उन्होंने रात को ही कटाई करवाने का फैसला किया है। उनका कहना था कि उनको रात में कटाई करवाने में नुकसान उठाना पडे़गा। उसके वाबजूद वह किसी तरह अपनी गेहूं को घर पहुंचाना चाहते हैं। पवन कुमार ने बताया कि अगर थोड़ी बारिश और हो जाती है तो उनके खेतों में पानी भर जाएगा। इसमें मशीन भी नहीं चल पाएगी, इसलिए वह रात को ही कटाई करवा रहे हैं।
विज्ञापन


कैप्शन 1 परगवाल में रात को गेहूं की वोरियां घर पंहुचाने की कोशिश करता किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed