फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farmer fare

किसान मेले का आयोजन।

विज्ञापन
farmer fare
लोहाई मल्हार तहसील के मशैडी गांव में कृषि विभाग की ओर से शनिवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से मेले में पहुंचे किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित एडीसी संदेश कुमार ने किया। इस मौके पर डीडीसी मल्हार किशोर कुमार, बीडीसी चेयरमैन कमल कुमार और डुगैन ब्लॉक के चेयरमैन धर्म सिंह विशेष अतिथि रहे।
विज्ञापन

कृषि विभाग कठुआ के डीएओ राजू महाजन ने किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई और अन्य योजनाओं की जानकारी दी। एडीसी ने किसानों को कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का किसानों को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कहा, ताकि किसान वर्ष 2022 तक अपनी आमदनी को दोगुना कर सकें। इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से पांच किसानों को मैज क्रशर निशुल्क प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कृषि विभाग के साथ कृषि से संबंधित अन्य सहयोगी विभागों की ओर से भी मेले में स्टाल लगाए गए। 20 विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों में किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले में आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें आयुष विभाग के मेडिकल अफसर डॉ. धीरज रैना और उनकी टीम ने 300 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। लोगों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। किसान मेले में पांच पंचायतों के पंचों-सरपंचों सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी निधान सिंह पठानिया, अजय शर्मा, महिंद्र, डॉ. मनमोहन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed