फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Famous singer Girik Aman dedicated the song Maan teri Kasam to Kargil Heroes

गायक गिरिक अमन: कारगिल हीरोज के लिए समर्पित किया 'मां तेरी कसम' गाना, साथ ही दिया ये संदेश

Mon, 26 Jul 2021 09:15 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 26 Jul 2021 09:15 AM IST
सार

मशहूर गायक गिरिक ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने यह गाना गाया है। गिरिक अमन अभी तक बॉलीवुड और पॉलीवुड में 25 से ज़्यादा हिट गाने दे चुके हैं।

विज्ञापन
Famous singer Girik Aman dedicated the song Maan teri Kasam to Kargil Heroes
गायक गिरिक अमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 वर्ष पहले कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों को लोहे के चने चबवाने वाले सैनिकों की वीरगाथा और जज़्बे को देश सलाम करता है। ऐसे ही एक देशवासी हैं, मशहूर गायक गिरिक अमन जिन्होंने कारगिल हीरोज के लिए एक गाना समर्पित किया है। इस गाने को भारतीय सेना की उत्तरी कमान द्वारा विजय दिवस से पहले रिलीज़ किया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि "मां तेरी कसम वादा रहा" गाने को गिरिक अमन और मार्विक ने गाया है और म्यूजिक मनराज वीर द्वारा दिया गया है। गिरिक अमन ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में बताया कहा कि अपनी सरज़मीन को बचाने के लिए हमारी सेना के जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारे वीर सिपाही शेरों की तरह लड़ने के लिए आगे बढे। जिस फौलादी जज़्बे के साथ वह भारत माता की रक्षा के लिए लड़े उस जज़्बे को सलाम करने के उद्देश्य से यह गाना लिखा गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कारगिल के शहीद जिन्होंने जीत हासिल करने में अपना योगदान दिया था उन्हें यह गाना समर्पित किया गया है। गिरिक ने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों के प्रति सभी देश वासियों को सम्मान व्यक्त करना चाहिए और उन्हें सलाम करने के लिए कुछ न कुछ अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी और 2 से 3 दिन के भीतर पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाईराजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ
यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed