फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Family of detained leaders in Kashmir submitted bail application, article 370 revoked

कश्मीर घाटी में बंद नेताओं के परिवार वालों ने की जमानत अर्जी पेश

Wed, 27 Nov 2019 03:54 AM IST
Pranjal Dixit अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 27 Nov 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
Family of detained leaders in Kashmir submitted bail application, article 370 revoked
एमएलए हॉस्टल में जांच करने पहुंचे सुरक्षाबल - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से करीब साढ़े तीन महीने तक बंद रहे कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं को रिहा किए जाने के बाद अब अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के परिवार वालों की भी उम्मीद जागी है। श्रीनगर के एमएलए हॉस्टल में नजरबंद नेताओं के परिवार वालों ने मजिस्ट्रेट के सामने जमानत अर्जी पेश की है। साथ ही तत्काल रिहाई की मांग की है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े क्षेत्रीय दल नेशनल कॉफ्रेंस के जनरल सेक्रेटरी अली मोहम्मद सागर के परिवार वालों ने संबंधित अधिकारियों के सामने उनकी रिहाई के लिए अर्जी पेश की है। इनके अलावा मजिस्ट्रेट के पास अन्य कई नेताओं के परिवार वालों ने भी अर्जी लगाई है। परिवारवालों ने बंद नेताओं की बिगड़ती सेहत का भी हवाला दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू कश्मीर के पूर्व तीन मुख्यमंत्री डॉ. फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती सहित अन्य कई नेताओं को पिछले करीब साढ़े तीन महीने से नजरबंद रखा गया है। डॉ. फारुख अब्दुल्ला को शांति के लिए खतरा बताते हुए उन्हें पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत उनके घर में ही नजराबंद रखा गया। जबकि अन्य नेताओं को कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए एहतियातन बंद रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने से कर रहे रिहाई की मांग
वहीं अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंद पड़े नेताओं के परिवार वाले पिछले करीब एक महीने से अधिक समय से उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। कुछ नेताओं की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया, जबकि कुछ की अर्जी अभी भी ऐसे ही पड़ी हुई हैं। वहीं प्रशासन द्वारा कुछ नेताओं की रिहाई के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। माना जा रहा है कि कुछ और नेताओं को भी जल्द ही रिहा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed