फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Family escapes unhurt after BSNL tower falls on house Jammu

सांबा में तूफान का असर: आंधी में ढहा बीएसएनएल मोबाइल टावर, घर पर गिरने से बाल-बाल बचे लोग

Mon, 11 May 2026 05:41 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 11 May 2026 05:41 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के पंगदौर गांव में तेज आंधी-तूफान के दौरान बीएसएनएल का मोबाइल टावर एक घर पर गिर गया।

विज्ञापन
Family escapes unhurt after BSNL tower falls on house Jammu
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के पंगदौर गांव में तेज आंधी और तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया बीएसएनएल का मोबाइल टावर एक घर पर गिर गया। हादसे में परिवार सुरक्षित बच गया। भारी बारिश और बिजली गिरने के साथ तूफान आया था। टावर गिरने से बनारसी दास के घर के दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि आसपास के टीन शेड और सोलर पैनल भी नष्ट हो गए।

विज्ञापन


परिवार के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे तेज आवाज के साथ टावर गिरा लेकिन सौभाग्य से उस समय कमरे खाली थे जिससे बड़ा हादसा टल गया। बिजली भी करीब 11 घंटे तक बाधित रही। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की अपील की है। बताया गया कि यह टावर 2012 में लगाया गया था और घटना के बाद बीएसएनएल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed