{"_id":"5b9afc93867a557ed33fc22e","slug":"fake-indian-aadhaar-card-recovered-from-terrorists-killed-in-sopore-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सोपोर में मारे गए आतंकियों से फर्जी भारतीय आधार कार्ड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सोपोर में मारे गए आतंकियों से फर्जी भारतीय आधार कार्ड बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 14 Sep 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
मारे गए आतंकियों के पास से बरामद फर्जी आधार कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़ में मारे गए दोनों पाकिस्तानी आतंकियों के पास फर्जी आधार कार्ड मौजूद थे। फर्जी आधार कार्ड की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोपोर के आरमपोरा इलाके के तेलियां मोहल्ले में मारे गए दोनों आतंकी इन आधार कार्ड का इस्तेमाल नाकों या फि र अन्य स्थानों पर चेकिंग के दौरान बच निकलने में करते थे। बरामद आधार कार्ड पर दोनों का पता कुपवाड़ा जिले का है।
विज्ञापन
इनमें से एक के पास मिले आधार कार्ड पर नाम साहिल अहमद डार (निवासी-दर्दपोरा-कुपवाड़ा) व दूसरे का मोहम्मद यासिन (निवासी-खान मोहल्ला, दीदीकोट-कुपवाड़ा) दर्ज है। सोपोर के एसपी जावेद इकबाल ने बताया कि बरामद आधार की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह फर्जी लग रहा है।
विज्ञापन