{"_id":"62c34fed88c4c05ae43ce855","slug":"facility-jammu-city-news-jmu2632978200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग लाइसेंस के बाद अब आरसी भी पहुंचेगी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग लाइसेंस के बाद अब आरसी भी पहुंचेगी घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ड्राइविंग लाइसेंस की तरह अब वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) भी वाहन मालिक को घर बैठे मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद परिवहन विभाग डाक के माध्यम से इन दस्तावेजों को वाहन मालिक के पंजीकृत पते पर भेजगा। इस व्यवस्था के शुरू होने से वाहन मालिक को आरसी के लिए वाहन डीलर या आरटीओ के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अभी तक आरसी डीलर से ही उपलब्ध होती है। डुप्लीकेट आरसी आरटीओ व एसआरटीओ कार्यालय जारी करता है। अब वाहन मालिक के पते पर डॉक से आरसी पहुंचेगी।
परिवहन विभाग लोगों से जुड़ी सुविधाओं को ऑनलाइन कर रहा है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, लर्निंग लाइसेंस, डुप्लीकेट आरसी, प्राधिकरण पत्र, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) को ऑनलाइन किया गया है। वाहन मालिक घर बैठे इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। अब परिवहन विभाग परमिट के आवेदन की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने जा रहा है। आरसी सहित अन्य दस्तावेजों को वाहन मालिक के पोस्टल पते पर भेजने की प्रक्रिया पर विभाग काम कर रहा है। इस व्यवस्था को ड्राइविंग लाइसेंस की तरह ही शुरू किया जाएगा। परिवहन विभाग के कार्यालय में कम से कम लोगों की आवाजाही हो, इस उद्देश्य से ही विभाग इस पर काम कर रहा है। विभाग के एक अधिकार ने कहा कि आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में दलाल के चुंगल में आम आदमी नहीं फंसे, इसके लिए विभाग ज्यादा से ज्यादा सेवाओं को ऑनलाइन कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरसी अभी डीलर प्वाइंट पर मिलती है, लेकिन डुप्लीकेट आरसी आरटीओ व एसआरटीओ कार्यालयों से ही मिल रही है, जिसे अब वाहन मालिक के पते पर डॉक के माध्यम से भेजा जाएगा।
ड्राइविंग लाइसेंस को आवेदक के पोस्टल पते पर भेजने की व्यवस्था पहले ही शुरू की गई है। अब हम कुछ और सुविधाओं को जोड़ रहे हैं, जिसमें आरसी, डुप्लीकेट आरसी शामिल है। जल्द इस सुविधा को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-घनश्याम सिंह, आरटीओ जम्मू
बिना एचएसआरपी पर कसेगा शिकंजा
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) वाले वाहनों पर परिवहन विभाग शिकंजा कस रहा है। विशेष अभियान के तहत नाके लगाकर जगह-जगह चालान काटे जा रहे हैं। इसमें वाहनों को जब्त भी किया जा रहा है। आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में लोगों की आवाजाही कम हो, उन्हें लंबी लाइनों में न लगना पड़े, इसके लिए विभाग ने एचएसआरपी के लिए आवेदन करने को ऑनलाइन सुविधा भी शुरू की है। वाहन मालिक अपने घर से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। तीन से छह दिनों में उन्हें नंबर प्लेट मिल जाएगी।