फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facilities

सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए 22 हजार कश्मीरी विस्थापित होंगे पंजीकृत

विज्ञापन
facilities
जम्मू। सरकार ने शनिवार को व्यापक स्तर पर 20 स्थानों पर 114 काउंटर स्थापित कर केंद्रीय प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कश्मीरी विस्थापितों का पंजीकृत किया। इसमें जगती कैंप, नगरोटा कैंप, पुरखू, गंग्याल, छन्नी हिम्मत, भगवती नगर, बोहड़ी, जानीपुर, दुर्गा नगर आदि स्थानों पर काउंटर लगाकर विस्थापित लोगों को आयुष्मान भारत के तहत पीएम-जेएवाई के लिए भी पंजीकृत किया गया। सरकार की ओर से एक माह के लिए ये केंद्र खोले रखे जाएंगे। ये केंद्र सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक खुले रहेंगे। करीब 22 हजार पंजीकृत विस्थापितों को विशेष शिविरों में कवर किया जाएगा और इसमें विभिन्न विभागों की 17 योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

कश्मीरी विस्थापितों की मांग पर ये विशेष शिविर लगाए गए हैं। इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन राहत और पुनर्निर्माण विभाग सिमरनदीप सिंह और राहत एवं पुनर्वास आयुक्त टीके भट्ट ने अन्य अधिकारियों के साथ मिनी टाउनशिप जगती में शिविर की शुरुआत की।
विज्ञापन

इन शिविरों में विभिन्न विभागों के काउंटर स्थापित किए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएन जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम मुद्रा योजना, वृद्धा पेंशन योजना, पीएम उज्जवला योजना, नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा, पीएम विशेष छात्रवृत्ति योजना, हिमायत कौशल विकास सहित अन्य योजनाओं के तहत लाभार्थियों को पंजीकृत किया गया। राजस्व विभाग की ओर से जगती में बसे लोगों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र जारी करने के लिए विशेष शिविर लगाए गए हैं। इसके अलावा आधारकार्ड भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दिव्यांगों को बांटे प्रमाणपत्र, किए रैपिड टेस्ट
फोटो डॉ. जेपी सिंह
जम्मू। जन अभियान के तहत शनिवार को विस्थापित कॉलोनी जगती, मुट्ठी और पुरखू में चिकित्सा शिविर लगाए गए। इसमें योजना इंद्रधनुष के तहत वैक्सीन से छूटे बच्चों का टीकाकरण किया गया। दिव्यांगों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। विस्थापितों के रैपिड टेस्ट किए गए। जन अभियान शिविरों में पहुंचे सीएमओ डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण, दिव्यांगता प्रमाणपत्र के अलावा विस्थापितों को रैपिड टेस्ट की सुविधा मुहैया करवाई गई है। उक्त तीनों स्थानों पर सोमवार को भी ये गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed