फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facilities in the market

Jammu News: बाहु फोर्ट में दो साल बाद खुला एक करोड़ का बाजार

विज्ञापन
facilities in the market
हरकत में आया विभाग, वेंडरों को सौंपे गए मॉडर्न यूनिट्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बाहु फोर्ट स्थित बावे माता मंदिर परिसर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार बाजार आखिरकार दो साल बाद शुरू हो गया। निर्माण पूरा होने के बावजूद लंबे समय से बंद पड़े बाजार के मुद्दे को अमर उजाला की सहयोगी संवाद टीम ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और अब वेंडर्स को यूनिट्स अलॉट कर दिए गए हैं।

जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से वीरवार को 11 मॉडर्न वेंडिंग गाड़ियां, 10 दुकानें और 5 प्री-फैब्रिकेटेड कियोस्क वेंडर्स को सौंपे गए। यूनिट्स का आवंटन विधायक विक्रम रंधावा और स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. देवांश यादव की मौजूदगी में किया गया। रंधावा ने कहा कि बावे वाली माता जैसे आस्था स्थलों के आसपास व्यावसायिक गतिविधियां सुनियोजित ढंग से संचालित होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने वेंडरों से निर्धारित जोन में काम करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। डॉ. यादव ने कहा कि बाहु फोर्ट क्षेत्र को पर्यटन व सांस्कृतिक हब के रूप में विकसित करने के तहत यह पहल की गई है। वेंडिंग जोन को ट्रैफिक और अर्बन मैनेजमेंट प्लान से जोड़ा गया है ताकि रोजी-रोटी भी सुरक्षित रहे व अतिक्रमण पर भी अंकुश लगे। वर्षों से बंद बाजार खुलने से क्षेत्र में रौनक लौट आई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अब व्यवस्था और आजीविका दोनों को स्थायित्व मिलेगा। इस मौके पर नगर निगम प्रशासनिक आयुक्त सुबाह मेहता सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed