फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facebook connected kashmiri youth with bjp

मोदी के मैनेजमेंट के कायल हैं कश्मीरी युवा

Fri, 21 Nov 2014 05:40 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
facebook connected kashmiri youth with bjp

अमीराकदल निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद नईम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से काफी प्रभावित है। उसका कहना है कि भले कुछ भी हो, वह अपना वोट मोदी के नाम ही करेंगे।

विज्ञापन


यह हाल सिर्फ नईम का नहीं है, बल्कि घाटी के अन्य युवा भी मोदी के काम के स्टाइल और विश्व में उनकी बढ़ती लोकप्रियता से काफी प्रभावित हैं।

नईम कहते हैं कि वह अपना वोट अमीराकदल से भाजपा प्रत्याशी हिना भट को नहीं दे रहे, बल्कि वे मोदी को देर रहे हैं। मोदी से प्रभावित इन युवाओं के वोट भले ही भाजपा को मिले या नहीं, लेकिन घाटी के युवाओं पर मोदी छाए हुए हैं।
विज्ञापन


इसका मुख्य कारण सोशल साइट को माना जा रहा है। जिसने मोदी और घाटी के कश्मीरी युवाओं के बीच दूरियों को पाटने का काम किया है।

मोदी के मैनेजमेंट के कायल हुए युवा

facebook connected kashmiri youth with bjp

नेशनल कांफ्रेंस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले महाराजा हरि सिंह के वंशज अजातशत्रु कहते हैं, ‘मोदी और कश्मीरियों के बीच खाई को सोशल साइट ने पाटने का काम किया है।

कश्मीर की युवा पीढ़ी काफी पढ़ी लिखी है। वह सोशल साइट पर अकसर मोदी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं। भले ही घाटी के राजनीतिक दल कुछ भी कहें, लेकिन मोदी और कश्मीरियों के बीच घटती दूरियों को स्वीकार करना होगा।’

एमबीए के छात्र कौसर कहते हैं कि मोदी का मैनेजमेंट तमाम राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ने में सफल रहा है। यह सही है कि उनकी लोकप्रियता को ऊंचा करने का काम प्रोफेशनल मैनेजमेंट कंपनियां कर रही हैं, लेकिन आधुनिकता के इस युग में यह कोई बुरा नहीं है। खासकर विश्व के अन्य देशों में जिस तरह प्रधानमंत्री को महत्व दिया जा रहा है, वह देश के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed