{"_id":"5c895d4cbdec221424306609","slug":"facebook-and-instagram-server-down-world-wide-for-one-hour-users-trolled-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक व इंस्टाग्राम एक घंटे तक डाउन, ट्विटर पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक व इंस्टाग्राम एक घंटे तक डाउन, ट्विटर पर शिकायत
Thu, 14 Mar 2019 01:13 AM IST
Pranjal Dixit
एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
सोशल साइट फेसबुक और इंस्टाग्राम के बुधवार रात करीब 10 बजे भारत सहित पूरी दुनिया में एक घंटे तक डाउन रहने से यूजर काफी परेशान रहे। इस दौरान कई यूजर ने ट्विटर पर शिकायत की और फेसबुक पेज के स्क्रीन शॉट लेकर टैग किया। कई यूजर ने इसका मजाक भी उड़ाया।
विज्ञापन
फेसबुक के यूजर को उस दौरान नई पोस्ट डालने और कमेंट व शेयर करने में परेशानी हुई, जबकि इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड नहीं हो पा रहे थे। कई यूजर ने अकाउंट न खुलने की शिकायत की। इस बीच कुछ यूजर ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर किए,जिसमें कंपनी की ओर से कहा गया कि मेंटेनेंस के कारण फेसबुक डाउन है।
विज्ञापन
कुछ देर में ठोक हो जाएगा। इस दौरान कुछ यूजर ने ट्विटर की तारीफ भी की। उन्होंने लिखा कि भले फेसबुक व इंस्टाग्राम डाउन हो, लेकिन ट्विटर हमेशा काम करता रहता है।
विज्ञापन