फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Eye flu in Samba

Jammu News: सांबा में चार दिन में आई फ्लू के बढ़े 237 मामले

विज्ञापन
Eye flu in Samba
संक्रमित व्यक्ति को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दे रहे डॉक्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में प्रति दिन आई फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। जबकि, नेत्र चिकित्सक लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जिला अस्पताल में बीते चार दिनों में आंखों की बीमारी के 396 मरीज आए, जिनमें 237 लोगों में आई फ्लू के लक्षण मिले।

यह संक्रमण रामगढ़, विजयपुर, नड, घगवाल, आदि में भी तेजी से फैल रहा है। आम ग्रामीण मेडिकल स्टोर से भी आंखों की दवा लेकर उपचार कर रहे हैं। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 27 जुलाई को 104 मरीज आए। उनमें से 60 आई फ्लू के थे। 28 जुलाई को 96 मरीज आए, जिनमें 54 को आई फ्लू था। 29 जुलाई को 46 मरीज थे, जिनमें 32 मरीज आई फ्लू के पाए गए। वहीं, 31 जुलाई को 150 मरीज आए, जिनमें 91 मामले आई फ्लू के थे। नेत्र चिकित्सक डॉ. रश्मि गुप्ता और डॉ. रजनी गुप्ता मरीजों को संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक कर रही है। उनके अनुसार स्कूली बच्चों को यदि यह संक्रमण लगा है तो उन्हें स्कूल न भेजें। बार-बार साबुन से हाथ साफ करें। आखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed