{"_id":"6341d56336d7227a267cb602","slug":"expressway-city-reporter-news-jmu269756812","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नेटवर्क के लिए जम्मू-कश्मीर को 1917 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नेटवर्क के लिए जम्मू-कश्मीर को 1917 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। केंद्र सरकार ने दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे के हिस्से के रूप में जख (विजयपुर)-कुंजवानी खंड (एनएच-44) के बीच सिक्स लेन के लिए 1917.32 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसमें कुंजवानी से भगवती नगर स्थित चौथा तवी पुल सेक्शन एनएच-144 एनएच चार लेन का विकास भी शामिल है। भारत माला परियोजना के तहत स्वीकृत इस परियोजना के पूरा होने से जम्मू हवाई अड्डे से संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि ये परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर के भाग्य का मार्ग हैं, जो विकास को गति देने के साथ ही लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर जीवन को सरल बनाएंगी। उन्होंने राशि की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। कठुआ से जम्मू तक एक्सप्रेस-वे का काम तीन ठेकेदारों को अलाट हो चुका है, जिसमें सर्वे सहित अन्य कार्य शुरू कर दिए गए हैं। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को तेज यातायात के साथ जोड़ने का काम करेगा।
670 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे नई दिल्ली के बहादुरगढ़ से शुरू होकर जम्मू के कटड़ा को जोड़ेगा। परियोजना में दावा किया गया है कि एक्सप्रेस-वे बनने के बाद दिल्ली से अमृतसर तक का सफर चार घंटे में पूरा होगा, जबकि अमृतसर से कटड़ा तक पहुंचने के लिए दो घंटे लगेंगे। अभी दिल्ली से कटड़ा तक पहुंचने के लिए करीब चौदह घंटे का समय लग रहा है। एक्सप्रेस-वे का निर्माण होने के बाद दिल्ली और कटड़ा के बीच वाहनों का आवागमन बढ़ जाएगा। दूरी सौ से अधिक किलोमीटर कम होगी, जिससे मां वैष्णो देवी के भक्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।