{"_id":"59986a334f1c1bd73f8b46cf","slug":"explosion-outside-bjp-office-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: श्रीनगर में भाजपा के दफ्तर के बाहर धमाका, आतंकी वारदात का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: श्रीनगर में भाजपा के दफ्तर के बाहर धमाका, आतंकी वारदात का शक
श्रेयांश त्रिपाठी, अमर उजाला/ श्रीनगर
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को भाजपा के कार्यालय के बाहर एक धमाका होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर में हुए इस धमाके के बाद स्थानीय पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में स्थित भाजपा के कार्यालय के बाहर हुए धमाके में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास हुआ है जिसमें भाजपा दफ्तर की एक दीवार ढह गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही धमाके की आवाज से दफ्तर की खिड़कियों के कांच टूटने की बात भी कही जा रही है। मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस के साथ साथ अन्य सुरक्षाबलों के जवान और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हालांकि इस धमाके के पीछे आतंकियों द्वारा किया कोई ग्रेनेड हमला था या कुछ और इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन