फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Explosion near military camp in Kupwara, no casualties, security forces are investigating

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में सैन्य शिविर के पास धमाका, कोई हताहत नहीं, सुरक्षाबल कर रहे जांच 

Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
विमल शर्मा एजेंसी, श्रीनगर
एजेंसी, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
सार

हंदवाड़ा इलाके के जचलदरा में 21 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर के पास रहस्यमय धमाका हुआ। एजेंसियां इसकी जांच में लगी हुई है। 

विज्ञापन
Explosion near military camp in Kupwara, no casualties, security forces are investigating
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के एक शिविर के पास रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ, हालांकि इसमें किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि हंदवाड़ा इलाके के जचलदरा में 21 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर के पास रविवार दोपहर एक रहस्यमय धमाका हुआ। धमाके में कोई घायल नहीं हुआ। घटना की प्रकृति के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

राजोरी में सेना को धमाके वाली जगह से संदिग्ध वस्तुएं मिली 

राजोरी जिले के कंडी क्षेत्र में शनिवार रात दो जोरदार धमाके की जांच जारी है। फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ कोई बड़ी सफलता नहीं लगी है। रविवार को धमाके वाले स्थान पर छानबीन के दौरान सेना को कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं, जिससे आईईडी बनाने के लिए प्रयोग किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार धमाके आईईडी से ही किए गए

सूत्रों के अनुसार सेना के जांच दल को धमाके वाले स्थान से कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं, जिन्हें आईईडी बनाने के लिए प्रयोग किये जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों से की गई पूछताछ 

पुलिस सूत्रों के अनुसार धमाके आईईडी से ही किये गए हैं। रविवार को पुलिस ने कुछ लोगों से पूछा भी की और यह जानने का प्रयास किया कि जिस स्थान पर धमाके हुए वहां दिन में किस प्रकार की संदिग्ध गतिविधि हुईं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

पुलिस स्टेशन के पास लिंक रोड पर दो धमाके हुए थे

पुलिस की टेक्निकल एक्सपर्ट टीमें भी छानबीन में जुटी हैं। जल्द ही धमाके के पीछे शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि शनिवार रात करीब 8:00 बजे कंडी में पुलिस स्टेशन के पास लिंक रोड पर दो धमाके हुए थे।



इससे आसपास के मकानों के शीशे टूटे थे, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि धमाके दिन के समय हुए होते तो बहुत से लोगों की जान जा सकती थी। क्योंकि वहां दिन में अक्सर भीड़ रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed