{"_id":"5c63e45fbdec224db8526d9b","slug":"explosion-in-a-school-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलवामा के स्कूल में जोरदार धमाका, 12 छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलवामा के स्कूल में जोरदार धमाका, 12 छात्र घायल
Wed, 13 Feb 2019 03:03 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 13 Feb 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
ब्लास्ट
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक स्कूल में विस्फोट हुआ है। इस धमाके में कई छात्रों के घायल होने की खबर है। धमाके के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट स्कूल के एक हिस्से में धमाका हुआ। इस धमाके में 10वीं क्लास के स्टूडेंट घायल हुए हैं। फलाही-ई-मिलात प्राइवेट स्कूल पुलवामा के काकपोरा में मौजूद है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीते दो-तीन दिनों में कई मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में घाटी में सुरक्षाबल सतर्कता बरत रहे हैं।
स्थानीय पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोपहर ढाई बजे प्राइवेट स्कूल के क्लास रूम में धमाका हुआ। अभी तक 12 बच्चे घायल हुए हैं, सभी की हालत ठीक है। पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
धमाके के वक्त स्कूल में मौजूद टीचर जावेद अहमद ने बताया कि जिस दौरान वह स्कूल में पढ़ा रहे थे, तभी एक धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि अभी वह नहीं कह सकते हैं कि कितने स्टूडेंट्स को चोट पहुंची है।
बुधवार तड़के बडगाम इलाके में सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान दो आतंकियों मार गिराए गए।
वहीं सुरक्षाबलों ने मंगलवार को पुलवामा में सर्च ऑपरेशन चलाया था जिसमें हिजबुल का एक आतंकी मारा गया था। वहीं दो आतंकी मौके से फरार हो गए थे। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया था।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Explosion in a school in Pulwama. Injured students shifted to hospital.More details awaited pic.twitter.com/Qw8Vks6WS7
— ANI (@ANI) February 13, 2019