फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Explained about voting rights to students through Rangoli

Jammu News: रंगोली के माध्यम से छात्रों को समझाया मताधिकार के बारे में

विज्ञापन
Explained about voting rights to students through Rangoli
कोट भलवाल। लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग द्वारा तरह तरह के अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत स्वीप यानी सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जम्मू ज़िले में इस कार्यक्रम के प्रचार के लिए वाहन हर इलाके में पहुंच रहे हैं। लोगों को मतदान की अहमियत के बारे में समझाया जा रहा है। वीरवार को जम्मू ज़िले के मथवार ब्लॉक में भी प्रचार वाहन पहुंचा। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट हाई स्कूल अगोर में किया गया था, जहां ब्लॉक सचिव सुमित गुप्ता ने रंगोली के माध्यम से छात्रों को मताधिकार के बारे में समझाया। इसके बाद स्कूल से एक रैली निकाली गई जो अगोर चौक पहुंच जहां प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को मताधिकार के बारे में बताया गया। सुमित गुप्ता का कहना था इस बार चुनाव आयोग की ओर से ''''पहले मतदान फिर जलपान'''' जैसी मुहिम भी चलाई गई है जिसका मकसद लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed