{"_id":"5deca2b38ebc3e1bc6581ff4","slug":"expectation-among-the-displaced-due-to-lt-governor-s-said-bjp-spokesperson-ashwini-kumar-chirangu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः उपराज्यपाल की सक्रियता से विस्थापितों में जगी उम्मीदः भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः उपराज्यपाल की सक्रियता से विस्थापितों में जगी उम्मीदः भाजपा
Sun, 08 Dec 2019 12:43 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के कश्मीर मामलों के प्रवक्ता अश्विनी कुमार चुरंगू ने कहा कि उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की सक्रियता से विस्थापितों व रिफ्यूजियों में उम्मीद जगी है। पार्टी मुख्यालय में विस्थापितों के समूह से बातचीत में चुरंगू ने कहा कि उपराज्यपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के लिए छह महीने का एजेंडा निर्धारित किया है। 1947 के रिफ्यूजियों के कई मुद्दे लंबित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीरी विस्थापितों के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत सभी रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए गए हैं। पश्चिम पाकिस्तान के रिफ्यूजियों और पीओजेके विस्थापितों को मुआवजा जारी करने का मामला भी जल्द आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन