{"_id":"61d01a03b953d65cc356b057","slug":"exchange-of-sweets-between-india-and-pakistan-promise-to-maintain-peace-along-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर मिले दिल: भारत और पाकिस्तान के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान, सीमा पर शांति बनाए रखने का वादा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर मिले दिल: भारत और पाकिस्तान के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान, सीमा पर शांति बनाए रखने का वादा
Sat, 01 Jan 2022 02:39 PM IST
करिश्मा चिब
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:39 PM IST
सार
नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाइयों का आदान-प्रदान कर नए साल की शुभकामनाएं दी। इस बीच सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए चर्चा भी की गई।
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करते सैन्य अधिकारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल के मौके पर भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ। वर्ष 2021 में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते को जारी रखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच शांति को बढ़ाने के लिए चर्चा भी हुई।
विज्ञापन
पुंछ और मेंढर के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को नए साल के मौके पर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए मिठाइयां बांटी। इसका उद्देश्य भारत-पाकिस्तान सीमा पर चल रहे संघर्ष विराम को ध्यान में रखते हुए शांति और सद्भाव को बढ़ाना है।
विज्ञापन