फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Exchange of fire between terrorists and security forces in Kulgam, jammu and Kashmir

कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान भड़की हिंसा, 60 से अधिक घायल

Wed, 29 May 2019 07:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 May 2019 07:09 AM IST
सार

  • सुरक्षा बलों ने विस्फोट से मकान उड़ाया
  • मलबे में दबे आतंकियों को स्थानीय लोगों ने बचाया
  • जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी थे मौजूद: एसएसपी

विज्ञापन
Exchange of fire between terrorists and security forces in Kulgam, jammu and Kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को मुठभेड़ के दौरान हिंसा भड़क उठी। इसमें 60 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने उस मकान को विस्फोट से उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे हुए थे। बताते हैं कि मकान के मलबे में दबे आतंकियों को प्रदर्शन के बीच स्थानीय लोगों ने भगा दिया। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने आपरेशन स्थगित कर दिया। 
विज्ञापन


बुधवार तड़के करीब 4 बजे एक सूचना के आधार पर सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा जिले के ताजीपोरा मोहम्मदपोरा इलाके की घेराबंदी की गई। इस दौरान घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शुरू में खबर आई कि एक आतंकी को मार गिराया गया लेकिन उसकी किसी के द्वारा पुष्टि नहीं की गई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा उस मकान को विस्फोटक से उड़ा दिया गया जिसमें आतंकी छिपे हुए थे। बाद में यह अफवाह फैली कि दोनों आतंकी मारे गए लेकिन शव बरामद नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मोहम्मदपोरा में विस्फोटक से गिराए गए मकान के मलबे के नीचे दो आतंकी दबे पाए गए जिन्हें वहां पहुंचे स्थानीय लोगों ने भागने में मदद की। हालांकि एसएसपी कुलगाम गुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि यह सब अटकलें हैं, ऐसा कुछ नहीं हुआ। शुरुआती फायरिंग के दौरान ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। मुठभेड़ स्थल से कोई भी शव बरामद न होने के बाद ऑपरेशन को स्थगित करना पड़ा।

इलाके में मुठभेड़ की खबर फैलते ही स्थानीय लोग मुठभेड़ स्थल के आस-पास एकत्रित हुए और सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थरबाजी की। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। स्थिति काबू से बाहर होते देख सुरक्षाबलों द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई।


हिंसक झड़पों में 60 से अधिक घायल हुए जिन्हें पीएचसी मोहम्मदपोरा ले जाया गया जहां से छह घायलों को जिला अस्पताल कुलगाम रेफर किया गया। इनमें एक को बुलेट इंजुरी थी, जबकि इनमें से चार को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर किया गया। इलाके में मुठभेड़ शुरू होने के साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed