फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Examinations in winter colleges under Jammu University from November 9

जम्मू-कश्मीर: जम्मू विश्वविद्यालय के अधीन विंटर कॉलेजों में परीक्षाएं नौ नवंबर से

Sat, 06 Nov 2021 08:39 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 06 Nov 2021 08:39 PM IST
सार

जम्मू विश्वविद्यालय स्नातक के पहले सेमेस्टर के ऑफलाइन पेपर लेगा।  बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि संकायों के प्रश्नपत्र का अलग-अलग प्रारूप होगा। 
 

विज्ञापन
Examinations in winter colleges under Jammu University from November 9
Jammu University - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय के अधीन विंटर जोन कॉलेजों में स्नातक पहले सेमेस्टर की ऑफलाइन परीक्षाएं नौ नवंबर से शुरू होंगी। इन कालेजों में जीडीसी भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, रामबन आदि शामिल हैं। जम्मू विवि ने डेटशीट जारी कर दी है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत संबंधित कालेज ऑफलाइन परीक्षाएं लेंगे। कोविड के बीच पहली बार ऑफलाइन मोड से परीक्षाएं ली जा रही हैं।

विज्ञापन


इनमें छात्रों को 100 फीसदी पाठ्यक्रम से प्रश्नपत्र दिया जाएगा। डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया कि छात्रों को प्रश्नपत्र में 80 फीसदी प्रश्नों का ही उत्तर देना होगा, 20 फीसदी छूट। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि संकायों के प्रश्नपत्र का अलग-अलग प्रारूप होगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जसबीर सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र, 2021 के स्नातक पहले सेमेस्टर के वार्षिक और अर्धवार्षिक छात्रों की परीक्षा ली जाएगी। ऑफलाइन परीक्षा से छात्रों को आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed