{"_id":"680fd0f19a604962ca028ae0","slug":"ex-soldier-ready-for-terrorists-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122729-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आतंकी हमले से आहत पूर्व सैनिक दोबारा बंदूक उठाने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आतंकी हमले से आहत पूर्व सैनिक दोबारा बंदूक उठाने को तैयार
विज्ञापन
रियासी के विजयपुर निवासी पूर्व सैनिक राज कुमार शर्मा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। एक सप्ताह पहले 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से आहत पूर्व सैनिक राज कुमार ने दोबारा से सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की इच्छा जताई है। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव विजयपुर निवासी राज कुमार शर्मा बीते वर्ष इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) से सेवानिवृत्त हुए थे।
पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद वह काफी आहत हैं। अपनी बंदूक को साफ करते हुए बताते हैं कि आतंकियों ने निहत्थे व असहाय लोगों पर उनका धर्म पूछ कर गोलियां चलाईं। आतंकियों ने जिस प्रकार से बर्बरता दिखाई उनको उसी हिसाब से जवाब देना भी जरूरी है। केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस पर कड़ा एक्शन ले और मौजूदा व पूर्व सैनिकों को भी दोबारा से हथियार उठाने का आदेश देकर उन्हें सेना में भर्ती किया जाए। राज कुमार शर्मा कहते हैं वह एक बार फिर से आतंकियों व देश द्रोहियों का सामना करने को तैयार है।